क्राइम

CG: आफिस में घुसकर गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान हुई मौत,शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने उठाया था खौफनाक कदम

रायपुर 8 अगस्त 2023। राजधानी रायपुर में एक युवती को शादी से इंकार करना जिंदगी पर भारी पड़ गया। लड़की के प्रेमी ने पिछले दिनों लड़की के मना करने के बाद उसके आफिस में घुसकर उसे जिंदा जला दिया था। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी लड़की की आज मौत हो गयी। वही इस घटना में आरोपी युवक भी झुलस गया था, जिसका उपचार जारी हैं। इस घटना पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिबक खमतराई इलाके में रहने वाली पूर्वी झा का जीवन लाल दुबे के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा हैं कि इस बीच जीवन लाल ने लड़की के सामने शादी के लिए प्रस्ताव रखा था। मगर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। 20 जुलाई लड़की बीरगांव के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिक्योरिटी एजेंसी स्थित अपने दफ्तर गई थी।

इसी दौरान उसका प्रेमी दफ्तर में पहुंचा और उसने शादी की बात को लेकर फिर से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर युवक ने लड़की पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी।इस खौफनाक घटना में लड़की के बुरी तरह से झुलसने के साथ ही युवक भी झुलस गया था। दोनों को इलाज के लिए डाॅ.भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसी लड़की की मंगलवार को मौत हो गई है। युवती की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया हैं।

Back to top button