बिग ब्रेकिंग

CG : कोरोना प्रतिबंध इस जिले से हटाया गया…. दीपावली के पूर्व कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. देखिये किन-किन चीजों पर मिली छूट

सूरजपुर 3 नवंबर 2021। दीपावली के ठीक पहले जिलेवासियों को अच्छी खबर मिली है। कोरोना मरीजों की संख्या में आयी कमी को देखते हुए कलेक्टर ने जिलों में कोरोना को लेकर लगाये प्रतिबंध को खत्म कर दिया है। सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जारी अपने आदेश में कहा है कि जिले के सभी सिनेमा हॉल अब पूर्ण रूप से खुल सकेंगे। वहीं अब खुले स्थानों पर भी समाजिक समाजिक कार्यक्रम और शादी की इजाजत होगी। वहीं हॉल को भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलनें की इजाजत दी गयी है।

दरअसल कोरोना की वजह से जिला प्रशासन की तरफ से काफी सख्ती बरती गयी थी। समाजिक समारोहों व अन्य आयोजनों को भी कोरोनी गाइडलाइन के साथ ही खोलने की इजाजत दी गयी थी। लेकिन अब जबकि जिले में मरीजों की संख्या में कमी आयी है, जो प्रशासन की तरफ से गतिविधियों में छुट् प्रदान की गयी है।

 

 

Back to top button