बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG- उप सरपंच का अपहरण, देर रात घर से किया गया अगवा, आज लगाया जायेगा जन अदालत

सुकमा 28 जून 2023। सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने उपसरपंच को अगवा कर लिया है। खबर आ रही है कि नक्सली जन अदालत लगायेंगे, जिसमें उप सरपंच के बारे में नक्सली फैसला लेंगे। मामला सुकमा के बुरकापाल पंचायत का है, जहां उप सरपंच माड़वी गंगा का देर रात नक्सलियों ने अपहरण कर लिया।

खबर है कि नक्सलियों ने उप सरपंच का अपहरण उसके ताड़मेटला वाले घर से किया गया है। जानकारी के मुताबिक रात में कुछ हथियारबंद नक्सली उप सरपंच के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गये। इधर उप सरपंच माड़वी गंगा की सकुशल रिहाई को लेकर कई समाज सामने आये हैं। नक्सलियों से सामाजिक संगठनों ने सकुशल रिहा करने की माँग की है। अगवा उप सरपंच के लिए आज नक्सलियों द्वारा जनअदालत लगाए जाने की खबर है।

Back to top button