क्राइम

CG गैंगरेप – महिला के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, धोखे से महिला को ले गए गार्डन…फिर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने 24 घंटे….

 

रायपुर 22 नवंबर 2021 – राजधानी रायपुर में महिला के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने गैंगरेप की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पूरा घटनाक्रम मौदहापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां इस क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का अजीत सिंह नामक युवक के साथ पुराना परिचय था। कल रविवार की रात लगभग 9:30 बजे अजीत सिंह की मुलाकात महिला से हो गई थी, इसके बाद अजीत सिंह अपने दो अन्य साथियो के साथ महिला को घूमने चलने की बात कहकर अपने साथ ले लिया। आरोपियों ने महिला को देवेंद्र नगर केनाल रोड स्थित गार्डन में ले गए। यहां आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश शुरू कर दी, महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए जबरन गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला को गार्डन में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। घटना के दूसरे दिन आज सुबह पीड़ित महिला ने मौदहापारा थाना पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर, उनकी पतासाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोपहर में ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौदहापारा थाना प्रभारी नितेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अजीत सिंह पीड़ित महिला का परिचित था, जिसने परिचय का फायदा उठाते हुए महिला को अपने साथ ले गया, और फिर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button