हेडलाइनब्यूरोक्रेट्स

CG IAS ट्रांसफर: राज्य सरकार ने IAS अफसरों को किये तबादले, देखिये लिस्ट किसे क्या दी गयी नयी जिम्मेदारी

IAS Posting 2024। विष्णुदेव साय सरकार ने आधा दर्जन IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। अन्बलगन पी को जहां जीएडी सिकरेट्री को एडिश्नल चार्ज दिया गया है, तो वहीं डीडी सिंह को जीएडी से हटा दिया गया है। डीडी सिंह के खिलाफ अधिकारियों ने मोर्चा खोल रखा था। वहीं दीपक सोनी को खाद्य एवं औषधी प्रशासन के एडिश्नल चार्ज से मुक्त करते हुए मनरेगा कमिश्नर बनाया गया है। वहीं कुलदीप शर्मा को अब नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

सक्ती कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना को हटा दिया गया है। नुपूर की जगह अमृत विकास तोपनो को नया कलेक्टर बनाया गया है। नम्रता जैन अब मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन होगी।

 

 

Back to top button