वायरल न्यूज़

VIDEO : मछली पकड़ने गया था शख्स, गले पड़ गया अजगर-देखते ही देखते अजगर ने जकड़ लिया गर्दन, VIDEO देख आपके भी उड़ जायेंगे होश….

झारखंड 11 नवंबर 2022। कहते हैं न जब मुसीबत गले पड़ती है, तो अच्छे-अच्छों का पसीना निकाल देती हैं। जीं हां कुछ ऐसा ही मामला झारखंड के गढ़वा से सामने आया हैं। यहां एक शख्स शराब के नशे में मछली पकड़ने गया हुआ था, लेकिन हाथ उसके एक बड़ा अजगर सांप आ जाता हैं। ऐसे में शराबी शख्स अजगर को अपने गर्दन में लपेटकर पैदल चलने लगता है, लेकिन कुछ दूर जाते ही जब अजगर उस शख्स के गर्दन को जकड़ना शुरू करता हैं, तो उसके होश उड़ जाते हैं। मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बचे इस शख्स का विडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये विडियों झारखंड के गढ़वा जिला के परिहारा पंचायत के कीतासोती खुर्द गांव का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां रहने वाले 55 वर्षीय बिरजलाल राम भुइयां शराब के नशे में धुत मछली पकड़ने गया हुआ था। उसने नशे की हालत में एक विशाल अजगर को पकड़कर शरारत करते हुए अपने शरीर में लपेट लिया और वहां मौजूद लोगों को करतब दिखाने लगा। इसी दौरान अजगर ने बिरजालाल राम भुइयां की गर्दन को जकड़ लिया। जिसके बाद शख्स ने अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बिरजालाल की आवाज सुनकर उसके बेटे को घटना की जानकारी दी और फिर काफी मशक्कत के बाद बिरजालाल को अजगर सांप की गिरफ्त से छुड़ाया जा सका। इस घटना के बाद शख्स बुरी तरीके से घायल हो गया, जिसे गांव के ही क्लीनिक में भर्ती कर इलाज कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अनराज डैम से निकली नहर उनके गांव से होकर गुजरती है। इन दिनों नहर में डैम का पानी नहीं आने के कारण नहर में पानी कम होता है। जिस कारण अधिकांश ग्रामीण नहर में मछली मारने जाते हैं और यही सोचकर बिरजालाल भी मछली मारने नहर में गया हुआ था।

लेकिन नशे में धुत होने के कारण वह पानी में उतर गया और अजगर को देखकर उसको अपने गले में लपेट लिया। ग्रामीणों द्वारा मना करने के बावजूद शराब के नशे में धुत्त बिरजलाल अजगर के साथ शरारत कर रहा था। इसी बीच अजगर ने बिरजालाल के गर्दन को जोर से जकड़ लिया और फिर उसका दम फूलने लगा। समय पर ग्रामीण उसके गले में लिपटे अजगर को अलग नही करते तो ग्रामीण की जान भी जा सकती थी। वही इस पूरे घटना का विडियों अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।

Back to top button