वायरल न्यूज़

HOLI VIDEO- जब राह चलती लड़कियों पर रंग भरी बाल्टी लेकर दौड़ पड़े लड़के! उसके बाद फिर जो हुआ उसे सोच भी नहीं सकते आप….

होली विशेष 18 मार्च 2022 । कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने पर 2 साल बाद देशभर में आज पूरे हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। रंगो के पर्व होली के दिन आज पूरा देश रंगों से सरोबार नजर आया। होली के दिन जहां कुछ लोग जमकर मस्ती करते नजर आये, तो कई लोग इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते भी नजर आये। जीं हां प्रैंक विडियों बनाने वाले एक ग्रुप ने इस बार होली पर एक प्रैंक विडियो बनाई है, जिसमें लड़कियों के पीछे रंग डालने के लिए बालटी लेकर दौड़ने और फिर प्रैंक करने का विडियों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

होली का ये प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के साथ ही लोगों को खूब गुदगुदा भी रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के राह चलती लड़कियों पर रंग फेंकने का प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह उनका रिएक्शन रिकॉर्ड करते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़के होली पर राह चलते लोगों पर प्रैंक करने की योजना बनाते हैं।
इसके बाद वह हाथों में खाली बाल्टी लेकर राह चलती लड़कियों पर बाल्टी में भरा रंग फेंकने का नाटक करते हैं। इस दौरान लड़कियों को लगता है कि उन पर बाल्टी में भरा रंग पड़ने वाला है।

लिहाजा रंग से बचने के लिए वह भागते दिखाई देती हैं, इस वीडियो में खाली बाल्टी लेकर लड़के कई लोगों के साथ प्रैंक करते दिखाई दे रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। वायरल वीडियो देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा कि होली का ऐसा प्रैंक वीडियो कभी नहीं देखा होगा। वायरल हो रहा वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन होली के समय यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

Back to top button