पॉलिटिकलवायरल न्यूज़

नफरत की आदत हो गई है, इसलिए मोहब्बत रास नहीं आ रही’, राहुल गांधी की फ्लाइंग किस पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

 9 अगस्त 2023 लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित ‘फ्लाइंग किस’ से जुड़े विवाद पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आप (बीजेपी) लोगों को नफरत की आदत हो गई है, इसलिए मोहब्बत को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं दर्शक दीर्घा में थी, जब वह (राहुल) जा रहे थे। मैंने देखा कि उन्होंने स्नेह के भाव को प्रदर्शित करने के लिए ऐसा किया। उन्होंने सिर्फ महिलाओं के लिए तो ऐसा नहीं कहा या किया। यह सिर्फ एक वास्तविक इशारा था, जैसे कि उन्हें मोहब्बत की दुकान कहा गया है। प्रियंका ने ये बातें पीटीआई से बातचीत के दौरान कहीं। 

लोकसभा में फ्लाइंग किस पर विवाद

दरअसल, बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने भाषण दिया और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उनके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्पीच देते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया. इस बीच राहुल गांधी सदन से चले गए.

इसी दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि जिनको आज मुझसे पहले (राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए. ये केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे. 

स्मृति ईरानी ने राहुल पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कथित ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें ‘महिला द्वेषी आदमी’ कहा। उन्होंने कहा कि केवल एक स्त्रीद्वेषी पुरुष ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, वे जिसके प्रतिनिधि हैं… महिलाओं के बारे में वह और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उन्होंने आज ये प्रसारित किया…। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।

Back to top button