वायरल न्यूज़

सांप के साथ कर रहा था खिलवाड़,… शख्स को खिलवाड़ करना पड़ा महंगा, VIDEO देख डर के मारे छूट जाएंगे पसीने….

नई दिल्ली 28 अगस्त 2022 : सांप को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। आम तोर पर सभी सांप जहीरले नहीं होते लेकिन कुछ सांप ऐसे है जिसके काटने से पल भर में मोत हो जाती है। सोशल मीडिया पर आपने सांप के एक से बढ़कर एक वीडियोज देखें होंगे, जिनमें से कुछ को देखकर डर के मारे सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है, तो कुछ में वे काफी शांत भी नजर आते हैं। कई बार उनकी इसी शांति को देख लोग उन्हें खिलौना समझ बैठते हैं। इंटरनेट पर ऐसे वीडियो भी सामने आये हैं, जिनमें लोग बेवजह सांप को परेशान करते नजर आते हैं, जिसके बाद उन्हें कुछ और ही परिणाम भुगतना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को सांप को पकड़ते देखा जा रहा है, इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

सांप के साथ खिलवाड़ करना कितना महंगा पड़ सकता है, उसका अंदाजा आप हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक शख्स खतरनाक सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा होता है, जिसके बाद सांप उसे ऐसा सबक सिखाता है, जो उसे अब जिंदगीभर याद रहने वाला है। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि, एक शख्स वॉटर स्नेक को लगातार पकड़ने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन उसकी हरकत से सांप काफी गुस्से में आ जाता है और देखते ही देखते वो उसे कई जगह डस लेता है। वीडियो में सांप को एक साथ कई बार डसते देख डर लगना लाजिमी है।

https://www.instagram.com/reel/ChdLee4lMAU/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इस वीडियो को world_of_snakes_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। शख्स की इस हरकत से आग बबूला सांप उस पर जोरदार हमला कर उसे लहूलुहान कर देता है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Back to top button