वायरल न्यूज़

ये है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम…कीमत इतनी की सुन के उड़ जायेंगे होश…

नई दिल्ली 20 मई 2023 गर्मी के दिनों में आइस्‍क्रीम (Ice cream) लोगों को खूब पसंद आती है. मगर आमतौर पर इसकी कीमत 100-200 या 400 तक होती है. लेकिन क्या आप कभी इसके लिए 5.2 लाख रुपये देने को तैयार होंगे? सुनने में यह अविश्वसनीय लग सकता है, लेकिन जापान की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम तैयार की है, जिसकी कीमत 873,400 जापानी येन यानी लगभग 5.2 लाख रुपये है. इतने पैसे में तो आप एक कार तक खरीद सकते हैं.

आइसक्रीम बनाने वाली जापानी कंपनी ब्रांड सेलैटो (Japanese ice cream brand Cellato)ने बताया कि इसे दुर्लभ चीजों से तैयार किया गया है, इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्‍यादा है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के मुताबिक, इसमें इटली से आने वाला दुर्लभ सफेद ट्रफल (rare white truffle) अल्‍बा डाला गया है. इसकी कीमत 2 मिलियन जापानी येन यानी लगभग 11.9 रुपये प्रति किलो है. इसके अलावा पार्मिगियानो रेजिगो और सेक ली भी मिलाया गया है. यह दोनों भी काफी महंगे मिलते हैं.


5 लाख से अधिक है आइसक्रीम की कीमत
Cellato एक जैपनीस आइसक्रीम ब्रांड है, जिसने एक बहुत स्पेशल डेजर्ट बनाया है। कंपनी ने जो आइसक्रीम बनाई है, उसकी कीमत 8,73,000 जापानी येन है। यह कीमत भारतीय रुपयों में करीब 5.2 लाख रुपए होती है। शायद आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इसमें ऐसी क्या बात है, जो इसकी कीमत इतनी अधिक है।
असल में इस आइसक्रीम को बनाने में कई दुर्लभ और महंगी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। खाने वाली गोल्ड लीफ, व्हाइट ट्रफल और नैचुरल चीज सहित कई चीजों के इस्तेमाल से यह आइसक्रीम बनी है। इसमें इटली का फेमस व्हाइट ट्रफल अल्बा डाला गया है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए किलो होती है। इसके अलावा Parmigiano Reggiano and sake lee जैसे इंग्रेडिएंट्स भी डाले गए हैं।

Back to top button