टॉप स्टोरीज़

CG: मां का न्यूड VIDEO बेटे ने किया VIRAL…. पति के कहने पर महिला ने बनाया था अपना वीडियो….पत्नी ने दर्ज कराया FIR

जीपीएम 24 मार्च 2022। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला का न्यूड वीडियो किसी और ने नही बल्कि उसके ही बेटे ने वायरल कर दिया है । कहा जा रहा है कि बेटे ने ये करतूत अपने पिता के कहने पर किया है। इस शर्मनाक वाकये की वजह पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को बताया जा रहा है। इधर न्यूड वीडियो वायरल होने की जानकारी जैसे ही महिला को हुई, उसके होश उड़ गये। पीड़ित महिला ने अपने पति और बेटे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। इधर घटना के बाद पुलिस ने बाप-बेटा को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा घटनाक्रम गौरेला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम कोरजा में मोहित राठौर अपने 19 वर्षीय बेटे के साथ निवास करता है। मोहित राठौर की पत्नी ने गौरेला थाना में अपने 19 साल के बेटे और पति के खिलाफ ही उसके मोबाईल से निजी पलो के विडियों को रिश्तेदारों के बीच वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। महिला का अरोप है कि उसका अक्सर पति के साथ विवाद होने के कारण वह मायके जाकर रहने लगी थी। पिछले दिनों वह वापस ससुराल लौटी तो उसके बेटे ने मोबाइल खराब होने की बात कहकर महिला से उसका मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए ले लिया। इस दौरान उसने मोबाईल से अपनी ही मां के न्यूड वीडियो को अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया।

महिला का आरोप है कि बेटे ने उसके पिता के कहने पर विडियों ट्रांसफर लेने के बाद रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में वीडियो वायरल होने के बाद जब महिला को इसकी जानकारी हुई, तो उसके होश उड़ गये। उसने अपने बेटे और पति से जानकारी चाही, लेकिन दोनों ने गोलमोल जवाब देकर उसे गुमराह कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति और बेटे के खिलाफ बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया है कि उक्त न्यूड विडियों काफी पहले पति के कहने पर उसने मोबाईल पर रिकार्ड किया था। जिसे पति और बेटे ने रिश्तेदारों में वायरल कर उसे बदनाम करने की साजिश रची है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर बाप-बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button