क्राइम

CG : ग्रामीण को अगवा करनक्सलियों ने की हत्या,पुलिस मुखबिर के शक में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र में मचा हड़कंप

सुकमा 1 सितंबर 2023। नक्सल प्रभावित सुकमा जिला में माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने ग्रामीण को अगवा कर लिया था। इसके बाद उस पर पुलिस का मुखबिर होने के शक में उसकी हत्या कर लाश का सड़क पर फेंक कर चले गये। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्रांतर्गत मिनपा के समीप सिलगेर निवासी ग्रामीण कोरसा कोसा की हत्या हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कोरसा कोसा लंबे समय से आंध्र प्रदेश में रोजगार के लिए रह रहा था। कोरसा का विवाह पालागुड़ा बीजापुर में हुआ था। जहां वह अपनी पत्नी और परिजनों से मिलने कुछ दिन पहले ही आया हुआ था।

परिवार के मुताबिक मृतक कोरसा को कुछ दिन पूर्व ही नक्सली पालागुड़ा से ही अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। अपहरण के बाद मिनपा के समीप अज्ञात स्थान पर नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। माओवादियों द्वारा मृतक पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाकर हत्या कर लाश को सड़क पर फेंक कर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। उधर घटना की सूचना मिलते ही चिंतागुफा थाना से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।

Back to top button