ब्यूरोक्रेट्स

CG- जन अदालत लगाकर युवक की नक्सलियों ने की बेरहमी से हत्या, 30 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने गाँव वालों के सामने दी सजा….SP शलभ सिन्हा बोले…..

 

कांकेर 11 नवंबर 2021- कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर ग्रामीणों के सामने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। पूरा घटनाक्रम कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गट्टाकल जंगल की बताई जा रही है। यहां 30 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने संभलपुर,गट्टाकल और गट्टाकछार गांव के ग्रामीणों की जन अदालत जंगल में लगाई थी। जन अदालत के दौरान ही गटटाकछार में रहने वाले दिनेश नुरूटी नामक युवक की नक्सलियों ने गाँव वालों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। वही घटना की जानकारी के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है, बताया जा रहा है कि जन अदालत में युवक की हत्या करने के बाद नक्सली लौट गये, जाते जाते नक्सलियों ने ग्रामीणों को कई मुददो पर चेतावनी भी दे गये है।

NW न्यूज़ से कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में गट्टाकाल नाम की जगह है। सूचना मिली है कि यहां जनअदालत में किसी एक ग्रामीण की हत्या की गयी है, कारण अभी स्पष्ट नही है। फोन के माध्यम से जानकारी मिली है, अभी तक हत्या के स्पष्ट कारण नही मिल पाये है। मृतक का नाम गट्टा कछार निवासी दिनेश नुरूटी है। जिसकी हत्या नक्सलियों ने की है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Back to top button