हेडलाइन

CG NEWS : सरगुजा में हाथी के बाद तेंदुए की दस्तक से दहशत, सूरजपुर के इस इलाके में एक ही रात में दर्जन भर बकरियों के शिकार से मचा हड़कंप….

सूरजपुर 11 जनवरी 2023। सूरजपुर जिला गजराज के आतंक से थर्राया हुआ हैं। यहां के लोग अभी हाथी के आतंक से उबरने की कोशिश कर ही रहे थे, तभी इस इलाका के बिहारपुर क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से स्थानीय लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। यहां सोमवार की सुबह एक घर से दर्जन भर बकरियों का शिकार होने से लोगों में काफी दहशत हैं। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग का अमला लगातार तेंदुए पर निगरानी रखने की बात कह रहा हैं।

गौरतलब हैं कि सूरजपुर जिला का कई इलाका हाथियों के आतंक से थर्राया हुआ हैं। यहां के वनांचल क्षेत्र में हाथी ग्रामीणों के मकान तोड़ने के साथ ही फसल बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों के आतंक से बचने के लिए ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में हाथी के बाद अब एक नई मुसीबत ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा हैं कि सूरजपुर जिला के बिहारपुर क्षेत्र में कुबेरपुर इलाके में सोमवार को अज्ञात जानवर ने कन्हैयालाल यादव की 12 बकरियों का शिकार कर लिया। सुबह के वक्त जब इस बात की जानकारी घरवालों को हुई, तो उन्होने इस घटना की जानकारी गांव में दी।

बताया जा रहा हैं कि बकरियों का शिकार होने की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही वन विभाग गांव तक तेंदुआ के पहुंचने की आशंका जता रहा हैं। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम गांव के आसपास लगातार नजर बनाये हुए हैं। वही गांव के लोग शाम ढलते ही घर के अंदर दुबक जा रहे हैं। गांव वालों को डर हैं कि रात के अंधेरे में तेंदुआ हमला कर सकता हैं। ऐसे में सूरजपुर जिला में अब हाथियों के बाद तेंदुआ ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी हैं।

Back to top button