हेडलाइन

CG NEWS : ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके….सुबह 11 बजे से 11.58 तक कई जगहों पर धरती हिली… दहशत में लोग घर से निकले… रिक्टर पैमाने पर ….

रायपुर 4 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भूकंप के झटके ने दहशत फैला दी। इस बार अंबिकापुर में धरती डोली है, रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 आंकी गयी है। कई जगहों पर कुछ सेकंड के दरम्यान दूसरी बार भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत फैल गयी। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये हैं। इससे पहले कोरिया में भूकंप आया था, SECL की माइंस में आये भूकंप की वजह से 3 अधिकारी भी घायल हो गये थे। हालांकि उस वक्त सिर्फ कोरिया में ही लोगों ने भूकंप महसूस किया था, लेकिन आज सरगुजा के कई क्षेत्र में भूकंप ने लोगों ने दहशत में लिया। कई जगहों पर लोग डर से घरों से बाहर निकल गये।

आज सुबह करीब 11 बजे अंबिकापुर में लोगों ने भूकंप महूसस किया। हालांकि भूकंप का असर काफी कम वक्त के लिए रहा, लेकिन इतने कम वक्त में ही लोगों के मन में दहशत फैल गयी। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के मुताबिक…..

अंबिकापुर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये हैं। भूकंप का असर हालांकि काफी कम वक्त के लिए रहा है। कहीं से कुछ जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.. लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।

अंबिकापुर के अलावे रामानुजनगर में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया, वहीं प्रेमनगर में अभी तुरंत भूकंप का झटका आया है। कोरियाके गिरजापुर में सुबह 11.57 पर लोगों ने भूकंप महसूस किये। कुछ सेकंड का ही भूकंप का असर दिखा, यहां भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

11:00 बजकर 58 मिनट में परशुरामपुर में भी झटका लगा है। रामानुजनगर में भूकंप का झटका 11.58 बजे लोगों ने महसूस किया। 11.57 पर भुवनेश्वरपुर, नारायणपुर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर से 15 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र था।

Back to top button