क्राइम

CG NEWS : हेड कांस्टेबल की मौत – तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में घायल जवान की दर्दनाक मौत

रायगढ़ 21 दिसंबर 2022। रायगढ़ जिला में हुए सड़क दुर्घटना में पुलिस लाइन में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस जवान खरसिया से वापस रायगढ़ लौट रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने पुलिस जवान की बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पूरा घटनाक्रम रायगढ़-खरसिया एन.एच.मार्ग की बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन रायगढ़ में हेड कांस्टेबल सागर सिंह सिदार की पोस्टिंग थी। पुलिस जवान सागर सिंह सिदार की डयूटी धान के अवैध परिवहन की रोकथाम और निगरानी के लिए रेंगापाली बेरियर पर तैनाती की गयी थी। बताया जा रहा हैं कि मंगलवार को डयूटी के बाद हेड कांस्टेबल सागर सिंह छाल गया हुआ था। देर शाम वहां से अपने सुपर स्पलैंडर बाइक से वह वापस लौटने के लिए रवाना हुआ था।

तभी थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में रागढ़-खरसिया हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में हेड कांस्टेबल को मेडिकल कालेज रायगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दुर्घटनाकारित कार को जब्त कर लिया हैं।

Back to top button