टॉप स्टोरीज़

CG NEWS : एकलव्य की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया मान, गांव के तालाब से स्वीमिंग सीखकर आंध्रप्रदेश में सबको पछाड़ा, कलेक्टर संजीव झा ने कहा…..

कोरबा 24 दिसंरब 2022। कहते हैं आज बेटियां किसी भी फिल्ड में बेटों से पीछे नही हैं। जीं हां कुछ ऐसी ही कहानी आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिला के गांव में रहने वाली बेटी जाहन्वी की हैं, जिसने गांव के तालाब में तैरना सीखा और आज राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सबको पछाड़ते हुए दो-दो गोल्ड मैडल अपने नाम कर जिले के साथ ही राज्य का नाम गौरान्वित कर दिया हैं। एकलव्य विद्यालय की छात्रा जाहन्वी की इस सफलता पर कलेक्टर संजीव झा ने बधाई देते हुए उस पर सभी को नाज होने की बात कही हैं।

किसान परिवार में जन्मी जाहन्वी कंवर पाली विकासखंड के लाफा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त् माया वारियर ने बताया कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर में त्रितीय एकलव्य आवासीय विद्यायल का राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। देशभर के हर राज्य से एकलव्य आवासीय विद्यायल के छात्र इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी खेल का जौहर दिखा रहे थे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में लाफा एकलव्य विद्यालय की छात्रा जाहन्वी का चयन तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित इस नेशनल गेम्स में जाहन्वी ने दूसरे राज्यों से आये सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए स्वीमिंग में 2 गोल्ड मैडल जीतने में सफलता हासिल की है। सहायक आयुक्त माया वारियर ने बताया कि फ्री स्टाइल स्वीमिंग के साथ ही बैक स्ट्रोक स्वीमिंग में जाहन्वी ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया हैं। आपको बता दे कि किसान परिवार में जन्मी जाहन्वी मूलतः पाली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र से आदिवासी परिवार से आती हैं। जाहन्वी की माने तो गांव की नदी में उसने तैरना सीखा, और उसने स्वीमिंग को प्रोफेशन बनाते हुए प्रतियोगिता में शामिल हुई।

आज इसी का परिणाम हैं कि गांव के तालाब में अपने खेल के हुनर को निखारने वाली जाहन्वी ने आंध्र प्रदेश के स्वीमिंग पूल में अपनी मेहनत सबको पछाडते हुए गोल्ड मेडल जीतने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। कलेक्टर संजीव झा ने इस सफलता पर हर्ष जताते हुए एकलव्य की छात्रा जाहन्वी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए दी। कलेक्टर संजीव झा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं, जिसे जाहन्वी ने प्रमाणित करते हुए जिले के साथ ही पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया हैं। ़

Back to top button