क्राइम

CG NEWS: रफ्तार का कहर: बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा,परिवार के लोगों ने किया….

सक्ति 9 फरवरी 2023। सक्ति जिला में रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली। बताया जा रहा हैं कि बाइक सवार दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने चंद्रपुर गये हुए थे। देर रात वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही घटना की जानकारी के बाद आज सुबह परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना क ये मामला डभरा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि खरसिया थानांतर्गत ग्राम झाराडीह निवासी 28 वर्षीय गणेश सिदार अपने रिश्तेदार बगदेवा निवासी रणजीत सिदार के साथ चंद्रपुर गया हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने बुधवार की सुबह 9 बजें घर से रवाना हुए थे। देर रात शादी समारोह में शामिल होकर दोनों युवक बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी के बाद देर रात पुलिस द्वारा शव को रास्ते से हटाकर मरच्यूरी मेें रखवाया गया। उधर सुबह के वक्त घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिजन गांव के लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया गया। दुर्घटना में बच्चों की मौत को लेकर आक्रोशित लोगों को पुलिस द्वारा समझाईश देकर चक्काजाम खत्म कराया गया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

Back to top button