क्राइम

CG NEWS: महंगी कार में कर रहा था गांजे की तस्करी, पुलिस ने 10 लाख का गांजा और लाखों रूपये कैश बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार

धमतरी 3 सितंबर 2022। धमतरी पुलिस ने महंगी लक्जरी कार में गांजा तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 लाख रूपये का गांजा के साथ ही करीब 2 लाख 39 हजार रूपये बरामद कर जब्त किया हैं। बताया जा रहा हैं आरोपी गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर यूपी में खपाने के लिए रवाना हुआ था।

धमतरी जिला के अर्जुनी पुलिस को एक बार फिर नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली हैं। धमतरी एस.पी.प्रशांत ठाकुर लगातार अवैध कारोबार के साथ ही नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया हैं। एस.पी. के निर्देश का ही असर रहा कि अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी किये जाने की जानकारी मिली थी। लग्जरी कार में गांजा तस्करी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम सेहराडबरी नाका पर गाड़ियों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान सफेद रंग की होंडा सिटी क्रमांक सीजी 04 डीओं 1900 को संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। पुलिस की जांच में चालक सीट पर बैठे युवक से गाड़ी में रखे सामानों की जानकरी ली गयी। गोलमोल जवाब देने पर जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली गयी तब कार की डिक्की सेअवैध रूप से 43 पैकेट में से 51 किलो गांजा बरामद किया गया। वही कार के डैक्सबोर्ड से पुलिस ने 2 लाख 39 हजार रूपये बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी का नाम शैलेंद्र प्रातप सिंह बताया जा रहा हैं, जो कि यूपी गाजीपुर का रहने वाला हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने उड़ीसा से गांजा लेकर यूपी में खपाने के लिए जाने की बात कबूल की हैं। आरोपी की माने तो पुलिस लक्जरी गाडियों को अक्सर नही रोकती, इसलिए महंगी होंडा सिटी कार का इस्तेमाल गांजा तस्करी के लिए किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाकोंटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफतार कर लिया हैं।

Back to top button