हेडलाइन

CG NEWS- विवादित जनपद CEO को सरकार ने नापा, कलेक्टर के आदेश के बाद कोरबा व करतला जनपद CEO ने किया ज्वाइन, अब कोरबा जनपद CEO होंगी…….

कोरबा 25 नवंबर 2022। कोरबा जिला में अपने कारनामों को लेकर विवादित जनपद सीईओं जी.के.मिश्रा पर सरकार ने अंततः अपनी नजरे टेढ़ी कर ही दी। करतला के तात्कालीन जनपद सीईओं रहते गंभीर आर्थिक अनियमितता के मामले में जहां सरकार ने कोरबा जनपद सीईओं जी.के.मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया हैं। इस कार्रवाई के बाद कलेक्टर संजीव झा ने डिप्टी कलेक्टर रूची शार्दुल को करतला जनपद से कोरबा जनपद सीईओं की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं, वही करतला जनपद की जवाबदारी एम.एस.नागेश को सौंपा गया हैं। कलेक्टर के इस आदेश के बाद दोनों अधिकारियों ने देर शाम अपने पदों पर ज्वाइनिंग कर ली हैं।

गौरतलब हैं कि बीईओं जी.के.मिश्रा पिछले लंबे अर्से से कोरबा में जनपद सीईओं की कुर्सी पर जमे हुए थे। करतला जनपद सहित कोरबा जनपद के प्रभार में रहे जी.के.मिश्रा का कार्यकाल काफी विवादों में रहा। पंचायत में होने वाले कार्यो में गंभीर अनियमितताओं के साथ ही गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप करतला विधायक ननकीराम कंवर द्वारा लगाये गये थे। ननकीराम कंवर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किये गये भ्रष्टाचार के मामलों की लंबी चौड़ी शिकायत कर जनपद सीईओं जी.के.मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग की गयी थी। जनपद सीईओं जी.के.मिश्रा के खिलाफ मिले गंभीर शिकायतों की जांच में करतला में सड़क निर्माण सहित स्कूल के शेड निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य कराने के साथ ही वित्तीय अनियमितता पायी गयी।

जिस पर शासन स्तर पर एक्शन लेते हुए जनपद सीईओं जी.के.मिश्रा को ना केवल तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया, बल्कि रायपुर अटेच करने का भी आदेश जारी किया गया। इस आदेश के बाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा जनपद सीईओं के रिक्त पद का प्रभार करतला जनपद सीईओं डिप्टी कलेक्टर रूची शार्दुल को दिया गया हैं। वही करतला जनपद सीईओं का प्रभार कलेक्टर ने एम.एस.नागेश को दिया हैं। आपको बता दे कि जनपद सीईओं एम.एस.नागेश स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश पर थे। जिनके 18 नवंबर को वापस ज्वाइनिंग करने के बाद उन्हे करतला जनपद की जवाबारी सौंपी गयी हैं। दोनों अफसरो ने देर शाम ही अपने पदो पर कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।

Back to top button