क्राइम

CG NEWS- स्कूटी को टक्कर मारते हुए स्कूल बस नाले में पल्टी, एक की मौत 2 घायल, दुर्घटना के वक्त बस में ……

दुर्ग 12 नवंबर 2022। दुर्ग जिला में एक निजी स्कूल की बस स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर नाले में पलट गयी। दुर्घटना में बुरी तरह से घायल बस के हेल्पर की मौत हो गयी हैं, वही स्कूटी सवार और बस के चालक को चोट आई हैं। इस घटना में गनीमत की बात ये रही कि दुर्घटना के वक्त बस में स्कूली बच्चें नही थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पूरा घटनाक्रम भिलाई के पास स्थित आर्य नगर कोहका मार्ग की हैं।ं जानकारी के मुताबिक कृष्णा पब्लिक स्कूल सुंदर नगर का स्कूल वाहन बच्चों को छोड़कर शनिवार शाम को वापस स्कूल लौट रहा था। वाहन को कुटेलाभाठा निवासी दिनेश कुमार डहरिया चला रहा था। बस में केवल चालक और उसका हेल्पर बजरंगपारा कोहका निवासी मोरदध्वज साहू ही थे। बताया जा रहा हैं कि बस की स्पीड काफी तेज थी। जैसे ही गाड़ी आर्य नगर कोहका के पास पहुंची ड्राइवर गाड़ी का संतुलन खो बैठा। उसने सामने से जा रहे स्कूटी चालक को टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी तेज थी की स्कूटी चालक दूर जा गिरा। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और चालक का पैर टूट गया। वहीं बस अनियंत्रित होकर लहराते हुए दो पलटी खाते हुए नाले में पलट गयी। इस दुघर््टना में बस के हेल्पर मोरद्धवज की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि चालक दिनेश अपने हेल्पर मोरदध्वज को गाड़ी चलाना सिखा रहा था।

सड़क चौड़ी और खाली थी, इसलिए गाड़ी की स्पीड भी अधिक थी। उसके सामने जैसे ही स्कूटी सवार आ गया, वैस ही हड़बड़ी में उसका संतुलन बिगड़ गया। बस स्कूटी चालक को टक्कर मारते हुए हवा में उछली और दो पल्टी मारते हुए नाले में जा गिरी। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। वही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Back to top button