हेडलाइन

CG NEWS : VIDEO- कांग्रेस नेता के बेट पर जान से मारने का आरोप : मरने से पहले युवक के बयान का VIDEO वायरल, घटना के बाद पुलिस ने नही किया था FIR,अब दे रही ये दलील…

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 3 अप्रैल 2023। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गयी हैं। यहां एक युवक की राॅड और डंडे से बुरी तरह से पिटाई किये जाने के बाद उसकी मौत हो गयी। आरोप हैं कि पीड़ित युवक पर कांग्रेस नेता के बेटे ने जानलेवा हमला किया था, लिहाजा पुलिस ने हील हवाला करते हुए एफआईआर दर्ज ही नही किया। वही घायल युवक ने शहडोल जिला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया हैं।बताया जा रहा हैं कि मरने से पहले युवक ने अपने उपर हुए हमले की जानकारी मोबाइल पर दिया था, जिसका विडियों सामने आने के बाद अब पुलिस के हाथ-पैर फूल लगा हैं।

https://twitter.com/newwaynews24/status/1642838081031266304?s=20

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में ये वारदात जनकपुर थाना क्षेत्र का हैं। मारपीट की ये पुरी वारदात 26 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उस दिन 2 युवकों में आपस में विवाद हो रहा था। उसी वक्त मौके पर सुमित शर्मा नाम का युवक भी मौजूद था। इसी दौरान भरतपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह का बेटा शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू भी घटनास्थल पर पहुंच गया और झगड़ा कर रहे युवकों से वह भी विवाद करने लग गया। आरोप है कि शैलेंद्र सिंह ने विवाद करते हुए सुमित शर्मा पर रॉड से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर से खून निकलता देखने के बाद शैलेंद्र सिंह मौके से भाग गया। इस घटना में सुमित बुरी तरह घायल हो गया था।

घायल होने के बाद युवक थाने भी गया, लेकिन पुलिस ने इस घटना में कांग्रेस नेता के बेटे की संलिप्तता होने के कारण केस दर्ज करने में आनाकानी करते हुए घायल युवक को इलाज कराने के नाम पर वापस लौटा दिया गया। इसके बाद सुमित के परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे लेकर मध्यप्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल ले गये। यहां उपचार के दौरान 2 अप्रैल को उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद शहडोल के कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। यहां शून्य में कायमी कर जनकपुर थाने केस डायरी भेजा जल्द भेजने की बात कही जा रही हैं। वही मृतक युवक के बयान का विडियों सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे हैं। जनकपुर थाना प्रभारी ने घायल युवक के थाना पहुंचने की बात से साफ इंकार किया जा रहा हैं। थाना प्रभारी की माने तो इस घटना की किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज ही नही कराया हैं।

वही एसपी टी.आर.कोसिमा मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।आपको बता दे कि कांग्रेस नेता रवि प्रताप सिंह वहीं ब्लॉक अध्यक्ष है, जिन पर पंचायत सचिव को आत्महत्या के लिए उकसाने का पहले ही आरोप लग चुका हैं। 22 फरवरी 2022 को च्यूर गांव में पंचायत सचिव ने आत्महत्या कर लिया था। उसने सुसाइड नोट भी छो़ड़ा था, जिसमें उसने ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस केस में भी पुलिस ने काफी समय बाद केस दर्ज किया था। रवि प्रताप सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है। ऐसे में ब्लाॅक अध्यक्ष के बेटे के पर लगे संगीन आरोप पर घटना के बाद अब पुलिस आने वाले समय में एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही हैं।

Back to top button