बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

ब्रेकिंग: CM भूपेश का बड़ा ऐलान, अब इन कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का मिलेगा लाभ, स्थानीय भाषाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की भी घोषणा

रायपुर 6 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में राज्यकर्मियों के तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ अब पावर कंपनी के कर्मचारियों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इस बात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर की में नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को भी NPS के स्थान पर अब OPS का लाभ मिलेगा। इससे 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वहीं पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा।

वहीं एक अन्य बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि प्रदेश में जितनी भी स्थानीय भाषा है। स्कूलों में उन भाषाओं में अब पढ़ाई होगी, वहीं शिक्षकों की भी नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली भाषा से लेकर आदिवासी क्षेत्र में बोली जाने वाली जितनी भी भाषा है, सभी की स्कूलों में अब पढाई करायी जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी जी ने कहा कि यहां दो करोड़ लोग है लेकिन जनप्रतिनिधि केवल 5 हजार हैं। इसलिए पंचायती राज्य का प्रावधान राजीव जी ने किया। उन्होंने 73 वें और 74 वें संशोधन के माध्यम से यह तय किया। साथ ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था की गई।

जब से पंचायती राज्य लागू हुआ है, महिलाएं मंच में बैठी हैं। पंचायत भी संचालित कर रही हैं और महापौर भी बनी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हमने किया है। मतदाता सूची अभी प्रकाशित हुई है इसमें 57 विधानसभाओं में महिला मतदाता ज्यादा हैं।

छत्तीसगढ़ में कोई भेदभाव नहीं होता। बेटे-बेटियों में कोई भेदभाव नहीं होता। महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। पंचायती राज को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।

हम लोग लगातार पंचायती राज्य को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। पेसा कानून को हमने लागू किया है। लोहांडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन को वापस कराने का काम हमने किया है।

छत्तीसगढ़ में तेजी से आदिवासी विकास हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाई गई है। 67 लघु वनोपज हम खरीद रहे हैं। दो लाख महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 300 इंडस्ट्रियल पार्क हमने शुरू किया है। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर हम चल रहे हैं। हमने मिलेट मिशन आरंभ किया है। नथियानवांगांव में 22 प्रकार की खाद्य सामग्री बन रही है। हम लोगों के उत्पाद का सही मूल्य दिला रहे हैं।

न्याय के रास्ते पर छत्तीसगढ़ चल रहा है। गोधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना हमने शुरू की है। हम लोग संस्कृति को बचाने का काम निरंतर कर रहे हैं। बस्तर के लोग हमेशा राष्ट्रप्रेम से भरे रहते हैं। जमशेद जी टाटा प्रदेश में आये यहां पर खदान के लिए, यहां के आदिवासियों ने कहा कि हम सरकार को इसे दे देंगे, निजी हाथों में नहीं देंगे। फिर नेहरू जी ने यहां के लोहे से बीएसपी आरंभ किया।

सार्वजनिक उपक्रम देश की संपदा है। इनका निर्माण नेहरू जी ने आरंभ किया। हम निरंतर आम जनता की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।

ये है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा

  1. राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी
    पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा।
  2. पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा।
  3. कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा।
  4. हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा, बंग्ला जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की
    नियुक्ति करने की घोषणा।
  5. चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
  6. कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
  7. आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना।
  8. अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण।

Back to top button