हेडलाइन

CG- CM के शपथ ग्रहण समारोह का PM मोदी ने अभी से ही दे दिया न्योता, भ्रष्टाचार व आरक्षण पर घेरा, बोले- OBC से हूं, इसलिए मुझे भी गालियां दी गयी

रायपुर 2 नवंबर 2023। चुनावी सरगर्मियां चल रही है। हर पार्टी अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार कर रहा है। इसी कड़ी में अपने जुदा अंदाज में संबोधन के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने कांकेर की सभा में अभी से ही मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए बस्तर की जनता को आमंत्रण दे दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी का ही मुख्यमंत्री शपथ लेगा, आप सभी को आना है, क्या आयेंगे ना ?..जवाब में भीड़ से जवाब आयी, हां आयेंगे..

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी, यहां की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालती रही। ये चुनाव सिर्फ विधायक, मंत्री बनाने का नहीं है, बल्कि ये भविष्य का फैसला करने का चुनाव है। बीते 5 सालों में कांग्रेस की नाकामी देखी है। इन 5 सालों कांग्रेस नेताओं का ही विकास हुआ है, उनके बच्चे और रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ है। यहां के गरीब, पिछड़े परिवारों को क्या मिला। यहां के आम लोगों को टूटी-फूटी सड़कें दी है। बदहाल अस्पताल और शिक्षा दी है। सरकारी दफ्तर को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है।

भाजपा का एक मात्र लक्ष्य रहा है। गरीबों का कल्याण, आदिवासियों का कल्याण। झुग्गी झोपड़ी में रहना कितना कठिन होता है, ये बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार ने 4 करोड़ मकान अब तक बनाये हैं। अभी और भी लाखों पक्के घर बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार गरीबों का घर बनाने के लिए भी रोड़े अटकाये जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री आवास योजना को रफ्तार दी जायेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुफ्त अनाज योजना केंद्र सरकार ने तैयार किया गया था, लेकिन यहां उस योजना में भी घोटाला कर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी की बेटी को बैठाया है। कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया, भला-बुरा कहा। ये राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी का विरोध नहीं था, बल्कि ये विरोध एक आदिवासी की बेटी के खिलाफ था। प्रधानमंत्री मोदी ने आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आदिवासी व ओबीसी आरक्षण के प्रावधान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को कुछ नहीं दिया। 2013-14 में जब वो चुनाव प्रचार में आये, तो उन्हें गालियां दी गयी। ये गालियां इसलिए दी गयी, क्योंकि मैं ओबीसी वर्ग से आता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। केंद्र सरकार ने 9 साल में 1 लाख करोड़ का धान खरीदा है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया । पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने के बाद मातृभाषा की पढ़ाई पर जोर दिया जायेगा। कांग्रेस की सरकार जब भ्रष्टाचार करती है तो केवल राज्य का नुकसान नही होता, परिवार का नुकसान होता है, कांग्रेस के लोग आपके कोयले में भी कमीशन खा रहे हैं। कांग्रेस के लोग गौ माता के नाम पर पशु पालकों के साथ धोखा किया है, कांग्रेस सरकार ने गोवर्धन प्लांट यहां फर्जी हैं, कांग्रेस की सरकार केंद्र सरकार को दिए जाने वाले आंकड़े में भी हेरा फेरी कर रही है।

मोदी ने इस दौरान कहा कि जिसने छत्तीसगढ़ को लूटा हैं उसे सबकुछ लौटना होगा। लूटने वाले कोई भी बचेगा नहीं, लोगो ने मुझे इसीलिए बैठाया हैं। लुटेरों का हिसाब करना जरूरी हैं, न मोदी डिगता है न मोदी डरता हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा हमने यहां के किसानों से 1 लाख करोड़ का धान खरीदा हैं, कांग्रेस झूठ बोलती हैं कि ये पैसा उन्होंने दिया है, जबकि पैसा हमने दिया है। धान किसानों के खुशहाली की गैरन्टी भी भाजपा दे सकती है।

उन्होंने कहा कि बस्तर में सालो पहले गाजे बाजे के साथ मक्का प्लांट का शिलान्यास किया था, लेकिन मक्का प्लांट को भी लटका दिया, जिन किसानों से जमीन ली थी उसको पूछने वाला कोई नही हैं। बस्तर के किसान कका से पूछ रहे हैं, बताओ कका कहा गया हमारा मक्का। तेंदूपत्ता संग्राहकों को कांग्रेस सरकार ने जमकर लुटा है, इसलिए तेंदूपत्ता संग्राहक आदिवासी भी कह रहा हैं अउ नही साहिबो बदल के रहिबो। भाजपा सरकार बनते ही तेंदूपत्ता खरीद का विस्तार करेगी, मूल्य भी अधिक। दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आदिवासीयो को पट्टे देने में लापरवाही कर रही है, 5 साल में जितने पट्टे कांग्रेस ने दिया भाजपा ने उससे 5 गुना ज्यादा पट्टे दिए। भाजपा सरकार बनते ही यहां नए उद्योग आएंगे और फैक्टरी बनेगी। कांग्रेस ने यह दसको तक स्टाइल फैक्टी नही बनाई, कांग्रेस को अपनी तिजोरी की चिंता हैं, नगरनार स्टाइल प्लांट को लेकर अफवाह फैला रहे है, जबकि यहाँ एक लाख युवाओ को रोजगार मिलेगा।

Back to top button