पॉलिटिकलहेडलाइन

CG POLITICS : आज कांकेर दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, चुनावी साल में करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात के साथ….BJP पर बोलेंगी हमला

रायपुर 6 अक्टूबर 2023। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिला के प्रवास पर रहेंगी। यहां के गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। चुनावी साल में प्रियंका गांधी नक्सल प्रभावित कांकेर जिला को 866 करोड़ रूपये के 518 विकास कार्यो की सौगात देंगी। प्रियंका गांधी के इस रैली को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापत स्तर पर तैयारी की गयी है। प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस कार्यक्रम में मौजूद होंगे। कांकेर में प्रियंका गांधी की इस बड़ी रैली को लेकर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आगामी दो-चार दिनों के भीतर कभी भी प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। लिहाजा छत्तीसगढ़ में दिन-प्रतिदिन चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे लगातार जारी हैं। ऐसे में आज उत्तर बस्तर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर बस्तर के इलाके में प्रियंका गांधी की इस सभा को बेहद अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम की भव्यता को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस लाखों लोग की भीड़ जुटान की तैयारी में है। कांकेर गोविंदपुर स्थित मैदान में प्रियंका गांधी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी।

इस कार्यक्रम के जरिये प्रियंका गांधी जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 866 करोड़ रूपये के 518 विकास कार्यो की सौगात देंगी। वहीं मंच से ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के साथ बीजेपी पर हमला बोलेंगी। आपको बता दे कि बता दें कि गांधी परिवार का कांकेर जिला से विशेष नाता रहा है। जिले के पखांजूर में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सन् 1972 में प्रवासी भारतीयों को बसाया था। जिसके बाद बीते विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी जब पखांजूर पहुंचे थे, तब उनको सुनने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी। प्रियंका गांधी पहली बार कांकेर जिला आ रही है। लिहाजा प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचने की उम्मींद है।

वही नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण पुलिस विभाग ने प्रियंका गांधी की इस बड़ी रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल की दिशा निर्देश पर तमाम प्रकार की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी की गयी हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल व आसपास में बडत्री संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल दोपहर करीब 12 बजे कांकेर पहुंच सकते हैं, जिसके बाद विशाल आम सभा होगी। राजेश तिवारी ने बताया कि इस सभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने के अनुमान है। जिसमे कांकेर जिला के अलावा प्रदेश के अन्य इलाको से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

Back to top button