हेडलाइनपॉलिटिकल

CG- कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से सुरक्षा हटायी गयी, कांग्रेस ने जतायी नाराजगी, लिखा SSP को पत्र… कहा..

CG- कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से सुरक्षा हटायी गयी रायपुर 5 मार्च 2024। कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यालय से सुरक्षा हटा ली गयी है। शंकर नगर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकाल में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी। प्रदेश कार्यालय में 1X4 का गार्ड तैनात रहता था, लेकिन अब सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है। इस मामले में कांग्रेस ने SSP को पत्र लिखकर तीखा ऐतराज जताया है।

इधर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर दुर्भावनापूर्वक सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है। पीसीसी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू और संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि दुर्भावनावश राजीव भवन की सुरक्षा हटाई गई है। यहां एक चार का गार्ड 24 घंटे तैनात हुआ करता था।

आरोप है कि सुरक्षा हटाने को लेकर कांग्रेस भवन को सूचना भी नहीं दी गयी। बिना कांग्रेस मुख्यालय में सूचित किए ही सुरक्षा को हटा लिया गया है।  इस संबंध में पीसीसी प्रभारी महामंत्री ने एसएसपी रायपुर को पत्र लिखा है….।

Back to top button