क्राइम

CG : महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस हत्यारों का सुराग जुटाने…..

जशपुर 22 फरवरी 2024। जशपुर जिला में खेत में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर महिला की लाश देखने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार के बाद महिला की हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतिका की पहचान नही हो सकी है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुझाने के लिए पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद ले रही है।

हत्या की ये वारदात जशपुर जिला के कोतबा पुलिस चैकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पतराटोली गांव में आज सुबह एक महिला की लाश खेत के मेड़ पर स्थानीय ग्रामीणों ने देखी। अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश की खबर गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी। मृत महिला की लाश गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाने के बाद मृतिका की पहचान का प्रयास किया गया। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा महिला की पहचान नही की जा सकी।

उधर पुलिस की जांच में महिला के साथ रेप के बाद उसकी गला घोट कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ये भी आशंका जता रही है कि किसी दूसरे स्थान पर हत्यारे ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से खेत में छोड़ कर फरार हो गये । इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ ही एफएसएल की टीम की मदद ले रही है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नही हो पाने के कारण पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

Back to top button