हेडलाइन

CG- तेज रफ्तार डीजे गाड़ी पलटी, 10 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

बेमेतरा 29 सितंबर 2023। बेमेतरा में एक सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गया। घटना नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास का है। हादसा उस वक्त हुआ, जब डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के वक्त डीजे वाहन में 10 से ज्यादा लोग सवार थे। घायल हुए 10 लोगों में से 3 की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक रात में गणेश पूजा के विसर्जन कार्यक्रम के बाद डीजे वाहन वापस लौट रहा था। नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास जैसे ही गा़ड़ी पहुंची, अनियंत्रित होकर वो पलट गयी। घटना में 10 लोग जख्मी हो गये। जानकारी के मुताबिक डीजे गाड़ी का टायर पलट गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बेलतरा बिलासपुर से धरसीवा चरोदा जा रही डीजे वहान चिचोली के पास पलटी है।

Back to top button