शिक्षक/कर्मचारी

स्कूलों में चलेगा फिट इंडिया वीक… शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश… इन स्पर्धाओं के आयोजन का निर्देश

रायपुर 9 दिसंबर 2022। स्कूलों में फिट इंडिया वीक चलेगा। भारत सरकार से मिलने निर्देश के बाद अब समग्र शिक्षा ने सभी डीईओ और मिशन समन्वयकों को निर्देश जारी कर दिया है। समग्र शिक्षा की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक 12 दिसंबर से स्कूलों मं फिट इंडिया वीक के तहत अलग-अलग तरह के खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा।

निर्देश के मुताबिक फिट इंडिया वीक का चौथा संस्करण प्रदेश के समस्त विद्यालयों में अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाना है। विद्यालय, फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीयन फिट इंडिया स्कूल सप्ताह समारोह के अंतर्गत चार तरह की गतिविधियां आयोजित की जायेगी। इसके तहत वार्षिक खेल दिवस, फिटनेस के महत्व पर वाद विवाद, निबंध, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, स्थानीय खेल, योग और ध्यान का आयोजन किया जायेगा।

Back to top button