टॉप स्टोरीज़

CG- ​​​​​​​ महिला कांग्रेस ब्लॉक सचिव की फांसी के फंदे पर मिली लाश, बच्चें रिश्तेदार के घर गये थे घूमने, मोहल्ले के बच्चों ने देखी लाश….तो क्षेत्र में फैली सनसनी….

 

जांजगीर 8 नवंबर 2021- जांजगीर जिला के अकलतरा ब्लॉक की सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता और ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई की लाश आज घर पर फांसी के फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि दीपावली में उसका पति रायपुर से छुटटी में घर लौटा था, जिसके बाद वह वापस रायपुर लौट गया था और बच्चें नाना के घर घूमने गये हुए थे। तभी यह घटना सामने आई है। पूरा मामला नैला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नैला क्षेत्र के परसदा में रहने वाली अंबिका बाई रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए गई थीं। इसके बाद बैठक में शामिल होने के बाद वह घर लौट आई थी। अंबिका बाई का पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करता है, जो कि दीपावली की छुटटी में घर आया हुआ था और दीपावली के बाद वापस रायपुर लौट गया था। अंबिका बाई के दो बच्चें है, जो कि नाना के घर घूमने गये हुए थे। पिछले दो दिनों से अंबिका बाई घर पर अकेली ही थी। अंबिका बाई के घर पर संचालित किराना दुकान से आज सुबह कुछ बच्चें सामान लेने गये हुए थे, तभी उन्होने घर की खिड़की से अंदर पंखे से अंबिका बाई की लाश लटकी देखी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिवार के लोगऔर पुलिस को दी। जिसके बाद नैला थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गये है। थाना प्रभारी सीपी कंवर ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है, तहसीलदार की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारने की कार्रवाई की जायेगी। मृतिका ने आत्महत्या क्यों किया ? या फिर किसी ने उसकी हत्या कर लाश फंखे से लटका दी, ये पुलिस के लिए जांच का विषय है। फिलहाल इस घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में मातम व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि मृतिका अंबिका बाई काफी सक्रिय और सामाजिक महिला थी। क्षेत्र के विकास और लोगों की मदद को लेकर वो हमेशा आगे रहती थी। जिससे अंकिता बाई से लोग काफी प्रभावित भी थे।

Back to top button