क्राइम

CG – कृषि केंद्र के संचालक की मिली अधजली लाश, गले में मिला गमछे का फंदा, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने शुरू किया…….

कर्वधा 23 अप्रैल 2022 । कर्वधा में कृषि केंद्र के संचालक की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले वो घर से निकलने के बाद दोबारा घर नही लौटा, जिसके बाद आज लापता युवक की अधजली लाश तालाब किनारे मिलने के बाद हड़कंप मच गया हैं। पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वारदात से जुड़ी कड़ियों को पिरोकर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

पूरा घटनाक्रम कर्वधा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज शनिवार को भोजली तालाब के किनारे लोगों ने एक शव देखा, जो कि जला हुआ था। शव देखने के क्षेत्र में अधजली लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान का प्रयास शुरू किया गया। पूछता के बाद शव की पहचान 30 वर्षीय रोहित सिन्हा के रूप में की गयी, जो कि शहर रामनगर इलाके का रहने वाला था। वह शहर में ही कृषि केंद्र के नाम से दुकान का भी संचालन करता था।

मृतक की पहचान होने के बाद घरवालों को इसकी सूचना दी गयी। परिवार वालों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक रोहित शक्रवार को घर से निकला था, जिसके बाद दोबारा वापस नही लौटा। रात तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने उसकी पतासाजी करने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई खास जानकारी नही मिल सकी। घटनास्थल पर तफ्तीश कर रही पुलिस को रोहित के गले से एक गमछा बंधा हुआ मिला है। इसके पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने रोहित का गमछे से गला घोंटने के बाद लाश की पहचान मिटाने के लिए उसमें आग लगा दी होगी।

पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना को हत्या से जोड़कर मामले की तफ्तीश कर रही है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल रोहित की हत्या किसने और किन कारणों से की ये पुलिस के लिए अब भी एक बड़ी चुनौती हैं।

Back to top button