क्राइम

युवक का फंदे पर लटका शव मिला: परिवारवालों के शराब पीने की आदत से परेशान युवक ने लगा ली फांसी… पुलिस ने शव को..

 बिलासपुर। शराबी परिवारवालों से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। रविवार को युवक का शव एक पेड़ पर लटका मिला था। मृतक का नाम बजरंग गोड़ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। घटना बिलासपुर के रतनपुर इलाके का बताया रहा है।

जानकारी के मुताबिक बजरंग घासीपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता, चाचा और भाईशराब पीकर हमेशा लड़ाई करते थे। मना करने पर तीनों बजरंग के साथ भी विवाद करते थे। कई बार मां और पड़ोसियों से भी विवाद हो चुका था। शराब की वजह से परिवार के लोगों से वो सभी परेशान थे।

रविवार को बजरंग का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पड़ोसियों ने बताया कि लड़का अपने घरवालों के शराब पीकर विवाद करने की आदत से काफी परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

Back to top button