क्राइमहेडलाइन

CG – थाने में मचा हड़कंप: महिला थाने में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, विवाद के बाद पति-पत्नी पहुंचे थे थाना

दुर्ग 19 फरवरी 2023। थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिकायत करने आई महिला ने थाने के बाथरूम में जाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामला महिला थाने का है। पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला थाने में पति-पत्नी आपसी विवाद को लेकर पहुंचे थे। कुछ देर पुलिस के सामने बैठकर शिकायत बताने के बाद महिला बाथरूम जाने की बात कहकर बाथरूम चली गई। फिर बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर फिनाइल पी ली। काफी देर तक जब महिला बाहर नहीं निकली, तो पुलिसकर्मी ने किसी तरह से बाथरूम का दरवाजा खोला। जहां महिला अंदर में पड़ी हुई थी। महिला थाने के स्टाफ की तरफ से तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, महिला फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति स्वस्थ नहीं है और वह मनोचिकित्सक से अपना इलाज करा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ विवाद करती थी। शनिवार को भी विवाद हुआ था, आज फिर से दोबारा विवाद हुआ, जिसके बाद पति पत्नी दोनों महिला थाना पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक महिला ने पूर्व में भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Back to top button