क्राइम

CG – पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान पति ने की हत्या, जंगल पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद……

कोंडागांव 26 नवंबर 2021- कोंडागांव जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसकी पत्नी कभी भी कुछ बताये बगैर अपने मायके चली जाया करती थी। इस बात से परेशान शख्स ने अपनी पत्नी की जंगल में हत्या करने के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने वारदात के एक महीने के बाद गिरफ्तार किया है। पूरा मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। यहां एक महीने पहले 26 अक्टूबर को पुलिस को जंगल में एक महिला की लहुलूहान लाश मिलने की जानकारी मिली थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की पूछताछ में मृतिका की पहचान विमला के रूप में किया गया। माकड़ी थाना क्षेत्र के इंगरा गांव में रहने वाला इसका पति लखमू मरकाम घटना के बाद से फरार था। वही मृतिका के घरवालों ने उसके पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। विमला के मायके वालों ने पुलिस को बताया था कि लखमू के साथ अक्सर विमला का विवाद होता था, जिसके कारण विमला कई बार मायके आ जाती थी। जिसके बाद पुलिस ने लखमू की पतासाजी शुरू की गयी। पुलिस को जानकारी मिली कि वह तमिलनाडु में मजदूरी करता है। पुलिस टीम तमिलनाडु पहुंची तो लखमू वहां से भाग कर वापस बस्तर आ गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने भानपुरी के जंगल में छापामार कार्रवाई कर आरोपी लखमू को गिरफ्तार किया गयाा। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान था, उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह था, जिसके कारण उसने जंगल में उसके सिर को पत्थर पर पटक-पटक कर हत्या कर दी थी।

NW न्यूज से कोंडागांव के एएसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी लखमू का परिवार मूलतः खानाबदोश की तरह जीवन जीने वाले है। आरोपी से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर बिना बताये मायके चले जाने को लेकर विवाद होता था। घटना दिनांक को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर आरोपी लखमू ने अपनी पत्नी की जंगल में ही हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button