क्राइम

CG NEWS: चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष में एक की हत्या, पुलिस को सूचना देने को लेकर भिड़े 2 गुट, क्षेत्र में वर्चस्व बनाने दिया वारदात को अंजाम…..

दुर्ग 10 सितंबर 2022। दुर्ग जिला में शातिर बदमाशों के दो गिरोह के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि चोरी के मामलों में लिप्त एक गिरोह के सदस्य ने दूसरे गिरोह की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दे दी थी। इसी बात को लेकर दोनों गुटो में तड़के विवाद हो गया और मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर आरोपी फरार हो गये।

पूरा घटनाक्रम भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां शनिवार तड़के दो गिरोह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पूरा घटनाक्रम खुर्सीपार थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने बताया कि इंडट्रियल एरिया हथखोज में सक्रिय दो चोर गिरोह के लोग 10 सितंबर की रात मौजूद थे। तड़के 4 बजें के लगभग एक चोर गिरोह के लोग इंजीनियरिंग पार्क बाबा धाम मंदिर के पास बैठे हुए थे।

उसी दौरान दूसरे गिरोह के अशोक रजक उर्फ सोनी ने उन्हें देखकर डायल 112 को फोन कर दिया। डायल 112 की टीम जब तक मौके पर पहुंचती तब तक सभी लोग वहां से भाग गए। इसके बाद दोबारा सुबह 6 बजे के लगभग दोनों गिरोह के सदस्यों का आमना सामना हो गया। दोनों गुटों में विवाद होने के बाद जमकर मारपीट हो गई। पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने सोनी के पेट में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों ने लाश को देखा,तो पुलिस को फोन किया। पुलिस ने इस हत्याकांड की घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर कुछ संदेहियों को हिरासत मंे लिया गया हैं। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लेने की बात कही हैं।

Back to top button