क्राइम

पति-पत्नी की मिली लाश : …. पहले पत्नी का किया मर्डर, फिर पति ने खुद भी लगा ली फांसी…. पुलिस घटना की जांच में जुटी

राजनांदगांव 21 जनवरी 2022। पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद भी फांसी से झूल गया, दिल दहलाने वाली ये घटना राजनांदगांव के डोंगरगढ़ की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ के अछोली गांव में आज सुबह पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या का कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतिका का नाम संगीता वर्मा तथा मृतक पति का नाम महेश्वर वर्मा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अछोली गांव में महेश्वर वर्मा अपनी पत्नी संगीता वर्मा, माता- पिता और भाइयो के साथ रह रहा था। साथ रहने की वजह सी पत्नी और पति में अक्सर विवाद हो रहा था। लड़ाई झगड़े की वजह से महेश्वर की पत्नी संगीता अपने मायके बोरतालाब चले गई। हालांकि कुछ दिन में महेश्वर अपनी पत्नी संगीता को वापस ले आया। लेकिन,  दोनो के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ और फिर महेश्वर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी तथा खुद फांसी पर लटक गया। इस दोहरे हत्या और आत्महत्या के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में एसडीओपी कृष्णा पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह जानकारी सामने आ रही हैं कि महेश्वर वर्मा संगीता वर्मा अपने माता – पिता के साथ अलग रहना चाह रहे थे।  पारिवारिक खींचतान के चलते महेश्वर की पत्नी संगीता अपने मायके चली गई थी। उसे कल ही मायके से लाया था और फिर पत्नी की हत्या कर खुद आत्म हत्या कर ली है। लेकिन इससे अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।

Back to top button