क्राइम

हत्या :पत्नी के मुंहबोले भाई की हत्या कर शरीर के कर दिए 5 टुकड़े..

मुंबई 31 अगस्त 2023|मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, शख्स ने दूसरे युवक की हत्या कर उसके शरीर के 5 टुकड़े कर दिए। उसने शव को घर में ही रखा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख नाम के शख्स ने 17 साल के ईश्वर भगवान आव्हाड नाम के युवक की हत्या कर दी थी।

पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ाने का शक 

इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को शक था कि ईश्वर उसकी पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। इसी बात से नाराज होकर उसने इस मर्डर को अंजाम तक पहुंचाने की साजिश रची। ये भी बात सामने आई है कि मृतक ईश्वर का पालन-पोषण आरोपी की पत्नी के पिता की ओर से ही किया गया था। आरोपी की पत्नी ईश्वर को अपना मुंहबोला भाई मानती थी।

मां बोली- मैंने उसे पाला है

दरअसल यह घटना सोमवार की है। ईश्वर कई दिनों से लापता था। इस बीच जब आरोपी के ससुर ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव को घर में ही रखा है। आरोपी की सास और मृतक की मुंहबोली मां रेश्मा ने इंडिया टीवी से बातचीत की और बताया कि जो आरोप उसका दामाद लगा रहा है वो गलत है। ईश्वर को मैंने पाला है और मेरी बेटी को अपनी बहन की तरह मानता था। इस तरह की हरकत वो कर ही नहीं सकता। वहीं आरोपी की पत्नी और मृतक की मुंहबोली बहन रेश्मा शेख ने बताया की ईश्वर मेरे लिए भाई की तरह था मैं उसे राखी बांधती थी। वो थोड़ा हसी मजाक करता था जिस वजह से मेरे पति को शक होता था। उन्होंने मुझे कहा था की तुझे तेरा भाई चाहिए या मैं जिसके बाद मैंने भाई ईश्वर से बातचीत करना बंद कर दिया था। इसके बावजूद पता नहीं क्या हुआ उसने मेरे भाई की हत्या कर दी। 

Back to top button