क्राइमबिग ब्रेकिंग

CG- शिक्षक की दर्दनाक मौत …..घर लौट रहे शिक्षक को ट्रक ने कुचला….हेलमेट पहनने के बावजूद हो गयी मौत…..थाने में लोगों की भीड़ जुटी

रायपुर 26 जून 2022। एक भीषण हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा जांजगीर के अकलतरा की बतायी जा रही है। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी। शिक्षक का नाम अजय कुर्रे बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रक में चावल लदा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मृतक अजय कुर्रे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटघरी के प्रधान पाठक के तौर पर पदस्थ थे। आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे वो अपनी स्कूटी से कामवश बाहर निकले थे, वापसी के दौरान चावल भरे ट्रक ने शिक्षक अजय कुर्रे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना अजय कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गयी।

हेलमेट के बावजूद चली गयी जान

दरअसल अजय कुर्रे सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। आज सुबह वो 9 बजे काम की बात कहकर घर से निकले थे। उन्होंने बकायदा हेलमेट लगा रखा था। करीब 9.40 बजे काम खत्म कर जब वो वापस अपने घर लौट रहे थे, तो घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर चावल से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिक्षक अजय कुर्रे के शरीर का आधा हिस्सा सड़क पर और आधा बाहर निकल गया। इस दौरान ट्रक ने शिक्षक अजय कुर्रे के पेट के निचले हिस्से को बुरी तरह से कुचल दिया। घटना में मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गयी।

हादसे के बाद भीड़ उमड़ी

इधर घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और थाने के घेराव की कोशिश करने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सहायक शिक्षक फेडरेशन के अकलतरा ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव कई शिक्षक साथियों के साथ थाने पहुंचे। फिलहाल सुलह पर चर्चा चल रही है। थाने में प्रशासन की तरफ से तहसीलदार भी मौजूद हैं। शिक्षक अजय कुर्के मूल रूप से पचरी गांव के रहने वाले थे, लेकिन स्कूल की वजह से अकलतरा के सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास रहते थे। वो अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं।

Back to top button