क्राइमहेडलाइन

शादी में रसगुल्ले को लेकर हुआ झगड़ा, दुल्हन के मौसा की पीट-पीट कर हत्या, मामा की हालत गंभीर….

मैनपुरी 18 फरवरी 2023: खबर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से है। यहां एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया। रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के मौसा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक का साला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए सैफाई स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद की वजह से दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के मौसा पर हमल किया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।

घटना मैनपुरी के कुरावली कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में रसगुल्लों की बाल्टी चोरी होने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक रणबीर सिंह बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आए थे। बारात दावत खा चुकी थी, गांव के लोग दावत खाने आ रहे थे। इस दौरान गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी को चोरी करके ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें पकड़ लिया। इससे विवाद शुरू हो गया।

इस बात को लेकर रामकिशोर और ग्रामीण के बीच कहासुनी हो गई, जो थोड़ी देर बाद मारपीट में बदल गई। मामला इतना बढ़ा की रजत और अजय पक्ष के लोगों ने दुल्हन के मौसा रणबीर सिंह की लाठी डंड़ों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में रणबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button