क्राइम

CG शर्मनाक- 9 साल की मासूम से पिता ने किया दुष्कर्म, माँ ने जताई आपत्ति तो कर दी पिटाई, अब पुलिस ने………

 

कोरबा 30 नवंबर 2021- कोरबा में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद जब बच्चीं की माँ ने आपत्ति जताई,तो आरोपी शख्स ने पत्नी की पिटाई करने के बाद फरार हो गया है। पूरा घटनाक्रम रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां आज दोपहर एक महिला अपनी 9 साल की बच्चीं के साथ रामपुर पुलिस चौकी पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह
घर पर नही थी, तब बच्चीं के साथ उसके पिता ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से डरी सहमी बच्चीं ने घर लौटने पर अपनी माँ को अपने पिता की करतूत की जानकारी दी, तो उसका भी होश उड़ गया। शराबी पति के घर लौटने पर जब उसकी पत्नी ने इस घटना को लेकर पति से जानकारी चाही, तो उसने पत्नी के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद महिला ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने का फैसला लिया गया, जिसके बाद आरोपी शख्स घर से फरार हो गया। महिला ने रामपुर पुलिस चौकी में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सों एक्ट एवं मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है। रामपुर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी शख्स की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Back to top button