पॉलिटिकलहेडलाइन

CG VIDEO- भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस चेकिंग के दौरान आपस में हुआ विवाद

सूरजपुर 15 नवंबर 2023। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गये। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में मामला को शांत करा दिया गया। देर रात सूरजपुर के सिलफिली में भाजपा-कांग्रेस में झड़प हो गयी। जानकारी के मुताबिक पुलिस की तरफ से भाजपा नेता के घर के पास गाड़ियों की तलाशी की जा रही थी। तभी कांग्रेस की भी गाड़ी पहुंच गयी, जिसके बाद भाजपा कांग्रेस के समर्थको के बीच विवाद हो गया।

मौके पर मौजूद पुलिस और एफएसटी की टीम की तरफ से दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया गया। इधर घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह सिलफिली में राजेश कुशवाहा के घर पर चर्चाएं चल रही थी। इसी दौरान जयनगर थाना पुलिस पहुंची और शिकायत मिलने की बात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों की तलाशी लेने की बात कही। पुलिस जांच कर ही रही थी, कि कांग्रेस के लोग वहां लाठी डंडे से लैस होकर पहुंच गये।

विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और एफएसटी की टीम ने बीच बचाव कर किसी प्रकार मामला शांत कराया। कांग्रेस के मुताबिक पुलिस को शिकायत मिली थी जिस पर वह तलाशी कर रही थी। इसी दौरान वहां से कांग्रेस से कार्यकर्ता गुजर रहे थे, पुलिस वालों ने उन्हें भी तलाशी के लिए रुकवाया था। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं भड़क गए और विवाद करने लगे। भाजपा का कहना था कि कांग्रेस और पुलिस मिलकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। थोड़े देर के विवाद के बाद पुलिस टीम ने दोनों कार्यकर्ताओं को वहां से भेज दिया। फिलहाल इस मामले में किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।

Back to top button