क्राइम

CG: तांत्रिक से पत्नी का कराया झाड़फूंक,रात में उठकर पति को ही उतार दिया मौत के घाट,अंधविश्वास की कहानी सुन पुलिस भी रह गयी दंग

दुर्ग 8 जून 2023। दुर्ग जिले में एक बीमार महिला को ठीक करने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का सहारा लिया गया। तांत्रिक के झाड़फूंक से महिला को ठीक कर लेने का दावा किया गया, लेकिन देर रात पीड़ित महिला ने घर में सो रहे अपने ही पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की इस हैवानियत के बाद घर के लोग काफी डरे हुए हैं। वही घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र में रिश्तों के कत्ल का ये मामला दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र का हैं। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने मुताबिक घटना बुधवार देर रात कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला की है। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर जांच करने पहुंची, तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। घर के लोग उसे तांत्रिक से झाड़फंूक कराकर ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। घर वालों का कहना है कि संगीता पर किसी बुरे आत्मा का साया हैं, जिससे वह पूरे घरवालों को परेशान कर रही हैं।

इस समस्या से निजात पाने के लिए परिवार के लोगों ने बकायदा तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार देर रात जब घर में सभी सो रहे थे, इसी दौरान देर रात महिला उठी और उसने दुपट्टे से पति का गला घोंट दिया। दिलीप सोनी अपने बेटों और पत्नी के साथ रहता था। उसके बगल में ही उसका भाई का भी परिवार निवास करता है। दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे।

उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा हैं। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुपेला पुलिस की माने तो पुलिस जब मौके पर कार्रवाई कर रही थी, तब भी आरोपी महिला काफी अग्रेसिव थी। वो किसी के भी ऊपर हमला करने जैसी स्थिति में थी। महिला को काबू में लाने के लिए बाद में महिला पुलिस बल और घर वालों की मदद ली गयी। जिसके बाद उसे थाना लाया जा सका। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button