स्पोर्ट्सहेडलाइन

Chennai Super Kings IPL 2023 Schedule: पांचवें खिताब के साथ MS Dhoni को विदा करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स के साथ होगा पहला मुकावला….जानें कब, कहां किसके साथ है CSK का मैच, देखें पूरा शेड्यूल

CSK IPL 2023 Full Schedule: BCCI ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 के सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट का आगाज 12 एमएस धोनी की कप्तानी वाली चार बार की आईपीएल चैंपियन आईपीएल 2023 के सीजन का आगाज 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत के साथ होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेले जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को ग्रुप बी में आरसीबी, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के साथ जगह मिली है।

एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स साल 2021 में आखिरी बार चैंपियन बनी थी। पिछले सीजन चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। खराब प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा की कप्तानी बीच में छीन ली गई थी और दोबारा से एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया था लेकिन टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। ऐसे में आईपीएल की घर वापसी होने के बाद चेन्नई के प्रशंसक अपनी टीम को घरेलू मैदान पर खेलता देखने के लिए बेकरार हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का फुल शेड्यूल:

  • मैच 1: 31 मार्च, 2023 – गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे IST)
  • मैच 2: 3 अप्रैल, 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)
  • मैच 3: 8 अप्रैल, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)
  • मैच 4: 12 अप्रैल, 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)
  • मैच 5: 17 अप्रैल, 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े सात बजे IST)
  • मैच 6: 21 अप्रैल, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)
  • मैच 7: 23 अप्रैल, 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता (शाम 7:30 IST)
  • मैच 8: 27 अप्रैल, 2023 – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
  • मैच 9: 30 अप्रैल, 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 10: 4 मई, 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 11: 6 मई, 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 12: 10 मई, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
  • मैच 13: 14 मई, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
  • मैच 14: 20 मई, 2023: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 टीम:
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा.

Back to top button