हेडलाइनक्राइम

रायपुर में बड़ी घटना, पत्नी की पड़ी थी लाश, पति था फांसी पर लटका हुआ, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर में बड़ी घटना 3 मार्च 2024। राजधानी रायपुर से एक बड़ी घटना की खबर है। पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम भरतलाल साहू है। भरत ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी घर में भी फांसी पर लटककर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक रायपुर के सोनडोंगरी इलाके में भरत लाल साहू अपने परिवार के साथ रहता था। किसी ना किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। रविवार को भी पति पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी भरत ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी की मौत के बाद आरोपी मृतक भरत लाल साहू ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक पत्नी के चरित्र पर पति को संदेह था, जिसकी वजह से अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कबीर नगर थाना पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है।

Back to top button