क्राइम

पति-पत्नी की लाश मिली : एक ही फंदे पर झूलती मिली दोनों की लाश, इलाके में सनसनी… सुसाइड नोट में लिखी ये बात …

भिलाई 24 जनवरी 2022। एक ही फंदे पर झूलकर पति-पत्नी ने जान दे दी। मामला भिलाई का है, पुलिस को दोनों के लिखे सुसाइड नोट भी मिले हैं, जिसमें दोनों ने भैया-भाभी से प्रताड़ित होने की बात लिखी। पुलिस ने शव को लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम सुशील कुमार यादव और सुनीता यादव है। जानकारी के मुताबिक भिलाई तीन के जंजगिरी में किराये के मकान में दोनों रहा करते थे। जानकारी के मुताबिक माती-पिता और भैया-भाभी भी पास में रहते थे। परिवारिक रंजिश की वजह से दोनों अलग-अलग रहते थे।

सुशील आर्थिक रूप से कमजोर था, जिसकी वजह से भैया-भाभी से उसकी नहीं बनती थी। मृतक का बड़ा भाई आर्मी में है। वहीं सुशील पहले एटीएम गार्ड के रूप में काम करता था, लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। कुछ दिन खाली रहने के बाद अब वो फिर से नौकरी ज्वाइन करने वाला था।

पड़ोसी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सबकुछ शांत हो गया। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सुशील और उसकी पत्नी फांसी में झूलते हुए नजर आये।

पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने आकर दोनों के शव को उतारा। वहीं दोनों के लिखे सुसाइड नोट भी बरामद हुए हैं, जिसमें भैया-भाभी के प्रताड़ित करने और मां-पिता के द्वारा घर से बाहर निकाल जाने की बात की है।

Back to top button