क्राइम

CG- नव दंपति की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से फैली सनसनी, एक साल पहले ही हुई थी दोनों की शादी, पुलिस ने कहा…..

मुंगेली 7 जून 2022 । मुंगेली जिला में एक नव दंपति की लाश गांव के पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। मृतिका के गर्भ से होने की भी आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम मुंगेली जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के जगताकापा गांव का हैं। बताया जा रहा है कि गांव में प्रमोद ध्रुव का परिवार निवास करता था। एक साल पहले ही प्रमोद का विवाह जागेश्वरी के साथ धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी परिवार से अलग गांव में ही एक मकान में एक साथ रहते थे। एक दिन पहले दोनों पति-पत्नी को गांव के लोगों ने एक साथ देखा था।

इसके बाद आज सुबह गांव के तालाब के पास लगे पेड़ पर पति-पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर मिली। गांव के लोगों ने जब इस दोनो के शव फांसी पर देखा तो घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद घरवालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस की मौजूदगी में नवदंपति का शव फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कोई खास कारण सामने नही आ सका हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button