हेडलाइन

राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद, बोले- मुख्यमंत्री दायित्व चुनौतियों से भरा…

रायपुर 11 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री ने आज दिन की शुरुआत राम मंदिर के दर्शन के साथ की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राम मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर दर्शन के साथ उन्होंने दिन की शुरुआत की। पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए साय ने कहा कि ..

भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा है, मुख्यमंत्री का दायित्व और चुनौतियों से भरा है भगवान राम के दरबार में आशीर्वाद लेने आए हैं, छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग का विकास करें। देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें, इसकी मनोकामना की।

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि कल विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रुप में चुना गया था।13 दिसंबर को प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय शपथ लेंगे। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्‌डा सहित कई राज्यों के सीएम और अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

Back to top button