पॉलिटिकलहेडलाइन

ये क्या कह गई कांग्रेस की महिला विधायक,राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं,बूढी को क्यों मारेंगे

पटना 11 अगस्त 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ बीजेपी की कुछ महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शिकायत दी है। आरोप लगाया गया है कि संसद में राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस (Flying Kiss) दी। ये आरोप केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने लगाया। उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी पर ये गंभीर आरोप लगाया और कहा कि लोकसभा में ऐसा आचरण पहले कभी भी नहीं दिखा। बीजेपी की कुल 20 महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन इसके बाद बिहार की राजनीति गरम हो गई। एक अजब बयान भी आया है।

बिहार में नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस की विधायक हैं नीतू सिंह। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी का बचाव करने की कोशिश की। लेकिन इसी कोशिश के दौरान वो कुछ ऐसा बोल गईं जो काफी अजीब था। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान नीतू सिंह ने कहा कि ‘हमारे राहुल जी जो हैं, उनको लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो तो किसी लड़की को देंगे, ई 50 साल के बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। ई सब आरोप निराधार है।’

Back to top button