टॉप स्टोरीज़

यात्री कृपया ध्यान दे: इन ट्रेनों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव

रायपुर 18मई 2023भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या- 05407, रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल और गाड़ी संख्या- 03393, किउल-गया पैसेंजर स्पेशल के किउल और गया के बीच टाइम टेबल में बदलाव किया जा रहा है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नया टाइम टेबल 21 मई से लागू हो जाएगा।
गाड़ी संख्या- 05407, रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन अब किउल जंक्शन से 18.40 बजे के बजाए 18.05 बजे प्रस्थान कर 00.10 बजे के बजाए 23.40 बजे ही गया पहंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या- 03393, किउल गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 बजे प्रस्थान करेगी और 23.40 बजे के बजाए 00.40 बजे गया पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे ने दोनों स्पेशल ट्रेनों की नई टाइमिंग्स शेयर की है।
ये पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 18.00 बजे किउल पहुंचेगी और वहां से 18.05 बजे प्रस्थान कर 18.08 बजे लखीसराय, 18.20 बजे गरसंडा, 18.28 बजे सिरारी, 18.41 बजे एकसारी, 18.48 बजे शेखपुरा, 19.00 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 19.11 बजे काशीचक, 19.21 बजे बाघी घौसपुर, 19.32 बजे वारसलिगंज, 19.45 बजे बाघी बगडीहा, 20.20 बजे नवादा, 20.34बजे चातर, 20.46 तिलैया, 20.59 बजे मंझवे हाल्ट, 21.04 बजे जमुआवां हाल्ट, 21.17 बजे वजीरगंज, 21.41 बजे करजरा, 21.51 बजे पैमार, 22.18 बजे मानपुर जंक्शन रुकते हुए 23.40 बजे गया पहुंचेगी।
ये पैसेंजर स्पेशल ट्रेन किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 प्रस्थान कर 20.20 बजे लखीसराय, 20.33 बजे गरसंडा, 20.43 बजे सिरारी, 20.52 बजे आदर्श मानपुर, 20.57 बजे एकसारी, 21.04 बजे शेखपुरा, 21.14 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 21.23 बजे काशीचक, 21.32 बजे बाघी घौसपुर, 21.49 बजे वारसलिगंज, 22.00 बजे बाघी बगडीहा, 22.15 बजे नवादा, 22.27 बजे चातर, 22.38 तिलैया, 22.51 बजे मंझवे हाल्ट, 22.56 बजे जमुआवां हाल्ट, 23.06 बजे वजीरगंज, 23.20 बजे करजरा, 23.30 बजे पैमार, 23.40 बजे मानपुर जंक्शन रुकते हुए 00.40 बजे गया पहुंचेगी।

Back to top button