टॉप स्टोरीज़

राजिम मेला में बड़ा हादसा, झूला से गिरे पति – पत्नी , गंभीर रूप से घायल…अस्पताल में भर्ती

 

गरियाबंद 17 फरवरी 2022। राजिम माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया। एक दम्पति झूला से गिर कर घायल हो गया है। घायल दम्पति को राजिम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दम्पति अपने बच्चो के साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे वही दम्पति एक सीट पर बैठकर खुला का लुफ्त उठा रहे थे। अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुरुष को सिर में गंभीर चोंटे आई है वही उनकी पत्नी का कान के चोंटे आई है।

पीड़ित दम्पति नया रायपुर का रहने वाला है। जो अपने परिवार के साथ मेला देखने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल पुरुष का गिरधारी गंगेले और उनकी पत्नी का नाम इंदु गंगेले बताय जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते भी भाजपा नेता विकास साहू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पीड़ित के परिजन भी राजिम पहुंच चुके है। वही फिलहाल उक्त झूला को रोक दिया गया है। वही डॉक्टरों ने दम्पति की हालत खतरे से बाहर बताई है।

Back to top button